बिहार के ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध सूर्यनगरी देव में कार्तिक छठ महापर्व के दौरान आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा, जिसने पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया।
.
भगवान सूर्य की आराधना के लिए देश के विभिन्न राज्यों से करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालु देव पहुंचे।
चार दिवसीय छठ महापर्व के दौरान व्रतियों ने पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
देव सूर्य मंदिर और सूर्यकुंड तालाब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने इस महापर्व की भव्यता को और खास बना दिया। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के इलाकों तक हर तरफ श्रद्धालुओं की मौजूदगी दिखाई दी। आस्था, विश्वास और परंपरा का यह नजारा देखते ही बन रहा था।
ड्रोन से ली गई 3 तस्वीरें देखिए

सूर्य मंदिर में छठ के दौरान भीड़ का ड्रोन व्यू।

औरंगाबाद में अलग-अलग राज्यों से करीब 10 लाख लोग छठ मनाने पहुंचे थे।

200 मीटर की ऊंचाई से देव का सूर्य मंदिर कुछ ऐसा दिखा।
200 मीटर की ऊंचाई से ड्रोन कैमरे में कैद हुआ देव का विहंगम दृश्य
देव में छठ पूजा के दौरान उमड़ी भीड़ की भव्यता को 200 मीटर की ऊंचाई से ड्रोन कैमरे में कैद किया गया। आसमान से ली गई तस्वीरों में ऐतिहासिक सूर्य मंदिर, सूर्यकुंड तालाब और आसपास का पूरा मेला क्षेत्र बेहद आकर्षक नजर आया। ऊपर से देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो आस्था का पूरा समंदर देव की धरती पर उमड़ पड़ा हो।
ड्रोन से ली गई इन तस्वीरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सूर्यकुंड तालाब और मंदिर परिसर की भव्यता का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है। देव की ये तस्वीरें न सिर्फ छठ महापर्व की विशालता को दर्शाती हैं, बल्कि सूर्यनगरी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी एक अलग अंदाज में दुनिया के सामने पेश करती हैं।
देखिए छठ पर्व के दौरान सूर्यनगरी देव में ली गई अलग-अलग तस्वीर

डीएम अभिलाषा शर्मा ने भी सुबह का अर्घ्य दिया।

कंट्रोल रूम से भीड़ का जायजा लेते डीएम और एसपी।

सूर्यकुंड तालाब में चारों तरफ से जुटे छठव्रती।

सूर्य मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।

रंग बिरंगी लाइटों से की गई सूर्य मंदिर की सजावट।

देव के सूर्य मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था।
