![]()
पटना में श्रीराम गेस्ट हाउस में 12 नवंबर को एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस मान के चल रही थी कि ये सुसाइड का मामला है, पर 16 नवंबर को मृतक रवि कुमार सिंह की पत्नी डॉली कुमारी ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पत्नी के अनुसार रवि मध्य प्रदेश मेंं जमीन का कारोबार करते थे। इसी सिलसिले में रवि 15 लाख रुपए लेकर पटना आए थे। डॉली ने आरोप लगाया है कि रवि का परिचित राजा तिवारी और होटल संचालकों ने मिलकर उसके पति की हत्या की है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। घटना जक्कनपुर थाना से महज 300 मीटर दूर की है। कुछ तस्वीरें… 10 नंवबर की रात गेस्ट हाउस में पहुंचे थे रवि होटल कर्मी राजा कुमार के मुताबिक, 10 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे 2 लोग कमरा लेने पहुंचे थे। उन्हें 500 रुपए रोज के हिसाब से कमरा दिया गया था। रवि के साथ आए दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सुरेश वर्मा बताया था। उस समय उसका मोबाइल डिस्चार्ज था, इसलिए वह अपनी आईडी नहीं दे पाया था। फर्श पर पड़ा था रवि का शव राजा कुमार ने बताया कि 12 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे वह कमरे का किराया लेने ऊपर गया। दरवाजा बंद था। दरवाजा खोलकर अंदर गया तो देखा फर्श पर रवि का शव पड़ा था। उसके गले में गमछा था। इसके बाद उसने होटल मालिक को सूचना दी। मालिक के कहने पर पुलिस को जानकारी दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। होटल में नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे, संचालक भी फरार होटल की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। श्रीराम गेस्ट हाउस में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, जबकि पुलिस की ओर से होटल संचालकों को समय-समय पर कैमरे लगाने की हिदायत दी जाती है। घटना के बाद से होटल संचालक भी फरार बताए जा रहे हैं। रवि के साथ एक और आदमी ठहरा था, वो कौन है और कहां गया, इसके बारे में भी पता नहीं चला है।
Source link
गेस्ट हाउस संचालक समेत 2 पर हत्या का आरोप:कमरे में मिली थी जमीन कारोबारी की लाश, पत्नी ने कराई एफआईआर
