Headlines

बेतिया-खेत के बांध पर मिला महिला का जला शव:हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए जलाने की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस




पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कटैया पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित फुलवरिया गांव के सरेह में खेत के बांध पर शव पड़ा था। शव की हालत देखकर हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए उसे जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही लौरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। खेत के बांध पर पड़ा था अर्धनग्न शव स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोमवार को खेत के बांध पर संदिग्ध हालत में शव पड़ा देखा गया। शव अर्धनग्न और बुरी तरह जला हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। पहचान मिटाने के लिए जलाने की आशंका शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव जलाए जाने की आशंका जता रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों में भी उसकी उम्र और पहचान को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। पहचान कराने में जुटी पुलिस लौरिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस मृतका की पहचान कराने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि महिला कहां की रहने वाली थी और उसे यहां किस परिस्थिति में लाया गया। हत्या और शव जलाने समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *