Headlines

150ft ऊंचाई से ड्रोन कैमरे से देखिए छठ की भव्यता:जहां तक नजर गई, वहां तक दिखे व्रती; दीघा घाट से लेकर फतुहा तक आस्था का सैलाब




बिहार की राजधानी पटना के गंगा तट की तस्वीर छठ महापर्व पर पूरी तरह बदल गई। दूर-दूर तक सिर्फ लोग, आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। कोई सिर पर दउरा लेकर पहुंच रहा है, तो कोई दंडवत करते हुए। सभी छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना में जुटे हैं। 150 फीट की ऊंचाई से ड्रोन कैमरे से ली गई ये तस्वीरें छठ महापर्व की भव्यता को बयां कर रही हैं। गंगा किनारे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़े व्रती, लाखों श्रद्धालु, और सजे हुए घाट, हर तरफ आस्था के रंग दिखे। ये तस्वीरें सिर्फ श्रद्धालुओं की भीड़ की नहीं, बल्कि लोक आस्था के उस महासागर की हैं, जहां हर रास्ता घाट तक पहुंचता है और हर मन में छठी मैया के प्रति अटूट विश्वास है। वीडियो देखने के लिए कवर पर क्लिक करें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *