Headlines

पत्नी को बचाने में पति भी थ्रेसर में फंसे, मौत:सीतामढ़ी में धान की थ्रेसरिंग के समय हुआ हादसा, 4.50 लाख में समझौते की चर्चा




सीतामढ़ी के बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में शनिवार को धान की थ्रेसरिंग के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पहले पत्नी मशीन की चपेट में आईं। पत्नी की चीख सुनकर पति उसे बचाने के लिए दौड़े। सामने पत्नी थ्रेसर मशीन की चपेट में फंसी थी। उसे बचाने की कोशिश में पति भी मशीन की चपेट में आ गए। दोनों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण खेत की ओर दौड़े। लोगों ने किसी तरह थ्रेसर मशीन बंद कराई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पति-पत्नी दोनों की सांसें थम चुकी थीं।

यह दर्दनाक हादसा शनिवार दोपहर करीब दो बजे जिले के परिहार प्रखंड अंतर्गत बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में हुआ। मृतकों की पहचान गांव निवासी सुकन सहनी (63) और उनकी पत्नी रामराजी देवी (60) के रूप में हुई है। घर से ट्रैक्टर-थ्रेसर लेकर खेत पहुंचे थे सुकन सहनी ग्रामीणों ने बताया कि जिस थ्रेसर मशीन से खेत में धान की थ्रेसरिंग की जा रही थी, वह गांव के ही रामबहादुर शाह की थी। सुकन सहनी को ट्रैक्टर चलाता था। वह रामबहादुर शाह के घर से ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन लेकर खेत पहुंचा था। शनिवार को खेत में धान की थ्रेसरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान रामराजी देवी मशीन की चपेट में आ गईं। हादसे के समय खेत में कोई मौजूद नहीं था। पत्नी को मशीन में फंसा देख सुकन सहनी ने शोर मचाया और उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह खुद चपेट में आ गया। दो बेटों के सिर से उठा माता-पिता का साया सुकन सहनी और रामराजी देवी के दो बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा बाहर रहकर काम करता है जबकि छोटा घर पर रहता है।माता-पिता की एक साथ मौत से दोनों बेटों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस पहुंची, लेकिन किसी ने शिकायत दर्ज नही कराई गई घटना की सूचना मिलने के बाद बेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार से बात की, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की। परिजनों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है। पुलिस के अनुसार, गांव में आपसी समझौते के आधार पर मामले को समाप्त कर दिया गया। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि समझौते में रुपये के लेन-देन की कोई जानकारी नहीं है। साढ़े चार लाख रुपये के समझौते की चर्चा घटना के बाद गांव में साढ़े चार लाख रुपये के समझौते की चर्चा है। ग्रामीणों ने बताया कि थ्रेसर मशीन के मालिक की ओर से मृतक के परिजन को साढ़े चार लाख रुपये दिए। इसके बाद दोनों में समझौता कराया गया। मशीन मालिक ने कहा कि मामला गांव का है, इसलिए ग्रामीण स्तर पर ही इसे समाप्त कर लिया गया है। हालांकि, रुपये के लेन-देन की बात से उन्होंने इनकार किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *