Headlines

सुपौल-भारत-नेपाल बॉर्डर पर 253KG गांजा पकड़ा:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.01 करोड़; बोरियां छोड़कर फरार हुए तस्कर




सुपौल में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 45वीं वाहिनी ने 253 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 1 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गए। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार, 45वीं वाहिनी मुख्यालय और सीमा चौकी (BOP) शैलेशपुर की संयुक्त नाका पार्टी नियमित गश्त पर थी। जवान मगरमच्छ पुल से सीमा स्तंभ संख्या 205 होते हुए बीरपुर की दिशा में आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पुल के दूसरी ओर लालपुर गांव के पास कुछ संदिग्ध प्लास्टिक की बोरियां दिखाई दीं। आठ बोरियों में मिला 253 किलो गांजा जवानों को बोरियों से गांजे जैसी गंध महसूस हुई। इसके बाद आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान कुल आठ प्लास्टिक बोरियां बरामद हुईं। जांच में इनमें गांजा मिला, जिसका कुल वजन 253 किलोग्राम निकला। ड्रोन से आसपास के इलाके की तलाशी घटना की सूचना उप कमांडेंट हरजीत राव और सहायक कमांडेंट राहुल कुमार को दी गई। इसके बाद सहायक कमांडेंट राहुल कुमार ड्रग डिटेक्शन किट, अन्य उपकरणों और ड्रोन के साथ मौके पर पहुंचे। ड्रोन की मदद से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, तस्करों का पता नहीं चल सका। भीमनगर पुलिस को सौंपी गई खेप आवश्यक जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद SSB ने गांजे की सभी आठ बोरियों को जब्त कर लिया। इसके बाद बरामद सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सुपौल जिले के भीमनगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। सीमा पर तस्करी रोकने के लिए निगरानी 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने शनिवार शाम बताया कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए SSB लगातार सतर्कता और निगरानी बरत रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *