Headlines

ज्वेलरी कारोबारी के परिवार को बंधकर बनाकर घर खंगाला:चार मंजिला मकान को ग्रामीणों ने घेरा, 3 राउंड फायरिंग करते निकले 6 बदमाश




बेगूसराय में बुधवार देर शाम ज्वेलरी शॉप के संचालक दशरथ पोद्दार के 4 मंजिला आवासीय परिसर में 6 नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर घुस गए। बदमाशों ने अपनी बाइक मुख्य सड़क पर खड़ी कर दी थी। यूको बैंक के बगल वाली गली में वे लोग पैदल 100 मीटर तक चले और दशरथ पोद्दार के घर में घुस गए। इसके बाद गन प्वाइंट पर दशरथ पोद्दार, उनकी पत्नी उर्मिला देवी और बहू शोभा पोद्दार को एक कमरे के शौचालय में बंधक बनाकर बंद कर दिया। शौचालय की खिड़की से परिवार ने शोर मचाया तो लोग जुटने लगे। बदमाशों ने खुद को घिरता हुआ देख भागने का फैसला किया। बदमाश बिना कुछ सामान चुराए निकल गए। दहशत फैलाने के लिए 3 राउंड फायरिंग की। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की है। आधे घंटे तक घर को खंगाला पीड़ित दशरथ के अनुसार परिवार को बंधक बनाने के बाद बदमाश पूरे घर में बेखौफ घूम रहे थे। आधे घंटे तक घर के कोने-कोने को खंगाला। जब आसपास के लोग घर को चारों तरफ से घेरने लगे तो बदमाश समझ गए कि वे अब फंसने वाले हैं। इसके बाद बदमाश घर के मेन गेट से बाहर निकले। सामने ग्रामीण थे, उन्हें रास्ते से हटाने के लिए बदमाशों ने फायरिंग की और मुसहरी की ओर फरार हो गए। परिजनों की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता के कारण बदमाश घर से एक भी रुपया, जेवरात या अन्य कोई कीमती सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके। घर का सारा सामान और नगदी पूरी तरह सुरक्षित है। मौके से 2 खोखे मिले घटना की सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी अमरकांत, पुलिस निरीक्षक महामाया चौधरी और खोदावंदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार छौड़ाही और चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मौके से पुलिस ने गोली के दो खोखे भी बरामद किए हैं। पुलिस अब कारोबारी के घर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *