![]()
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। इस बार उन्होंने सीधे CRPF के जवानों को टैग करके पोस्ट किया है। पिछले 8 दिन में यह छठी बार है, जब राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बहस के लिए बोला है। राहुल गांधी ने X पर लिखा – प्रिय CRPF के जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया – आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती कायम है। वो मुझसे बहस करें – देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह। मेरी गारंटी है उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी। दरअसल, पीएम मोदी ने इस बार दिवाली छत्तीसगढ़ के बस्तर में CRPF जवानों के साथ मनाई थी। राहुल ने उसी सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी शेयर किया है।
Source link
राहुल बोले-पीएम ने हमें नक्सली कहा, मुझसे बहस करें:उसके बाद एक जवान के सामने खड़े नहीं हो पाएंगे; 8 दिन में 6वीं बार चुनौती दी
