Headlines

सुपौल के 2.73 लाख पेंशनधारियों को मिले 30 करोड़ रुपए:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DBT से भेजी अक्टूबर महीने की पेंशन राशि




बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में अक्टूबर महीने की पेंशन राशि भेजी। डीबीटी के जरिए राज्य के 1 करोड़ 9 लाख 62 हजार 859 लाभार्थियों के खाते में 1100 रुपए प्रति लाभार्थी की दर से कुल 1205 करोड़ 91 लाख 44 हजार 900 रुपए अंतरित किए गए। इसी क्रम में सुपौल जिले के 2 लाख 73 हजार 107 पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल 30 करोड़ 4 लाख 17 हजार 700 रुपए भेजे गए। जिले के सभी लाभार्थियों को अक्टूबर महीने की पेंशन के रूप में 1100 रुपए मिले। लहटन चौधरी सभागार में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम पेंशन राशि हस्तांतरण के अवसर पर सुपौल जिला मुख्यालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 100 से अधिक लाभार्थियों के साथ जिलाधिकारी सावन कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अनुराग कुमार और अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। छह योजनाओं के लाभार्थियों को मिली पेंशन जिले में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1 लाख 76 हजार 619 लाभार्थियों को 19 करोड़ 42 लाख 80 हजार 900 रुपए मिले। वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 53 हजार 131 लाभार्थियों के खाते में 5 करोड़ 84 लाख 44 हजार 100 रुपए भेजे गए। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 12 हजार 164 लाभार्थियों को 1 करोड़ 33 लाख 80 हजार 400 रुपए और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 14 हजार 551 लाभार्थियों को 1 करोड़ 60 लाख 6 हजार 100 रुपए मिले। इसके अलावा बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 15 हजार 790 लाभार्थियों के खाते में 1 करोड़ 73 लाख 69 हजार रुपए तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 852 लाभार्थियों को 9 लाख 37 हजार 200 रुपए अंतरित किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *