![]()
जापान में शनिवार की रात 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें कम से कम 22 लोग घायल हो गए। कई दुकानों के शीशे टूट गए। भूकंप के तेज झटकों से लोग घरों और इमारतों से बाहर निकलकर भागने लगे। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र शिजुओका प्रांत में जमीन के 40 किमी नीचे था, जबकि सबसे तेज झटके आइची प्रांत में महसूस किए गए। यह महीने जापान में आया तीसरा तेज भूकंप है। इससे 1 नवंबर को 6 तीव्रता और 7 नवंबर को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने लोगों को अगले एक हफ्ते तक भूकंप को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। एजेंसी के मुताबिक, खासकर अगले 2 से 3 दिनों में तेज झटके आ सकते हैं। बुलेट ट्रेन की रफ्तार कम की गई भूकंप के बाद प्रभावित इलाकों में शिंकानसेन बुलेट ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी गई। रेलवे ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया। दरअसल, भूकंप से पटरियों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों के लिए हादसे का खतरा रहता है। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल:इस महीने तीसरा बड़ा भूकंप; अगले एक हफ्ते तक तेज झटकों की आशंका
