सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर पंजाब नेशनल बैंक बेलसंडी तारा शाखा में धनतेरस दिवाली के अवसर पर बैंक के सभी अधिकारी, प्रबंधक एवं कर्मचारी पारंपरिक परिधान में बैंक का कार्य करते नजर आए। इस अवसर पर सभी पुरुष अधिकारी-कर्मचारी कुर्ता-पायजामा और महिला कर्मचारी साड़ी एवं पारंपरिक परिधान में उपस्थित रहीं। शाखा प्रबंधक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं है, ये आपसी प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे के साथ जुड़ने का पर्व है। इस शुभ अवसर पर शाखा में आए सभी ग्राहकों को मिठाई वितरित कर दिवाली की शुभकामनाएं दी गईं है। उन्होंने कहा कि बैंक का परिवार और ग्राहक का परिवार एक ही है। मौके पर शाखा प्रबंधक राकेश कुमार सिंह, अंजना निषाद, अमित कुमार, जगन्नाथ पासवान, दिलीप मंडल थे।
Source link
पारंपरिक परिधान में दिखे बैंककर्मी, हर्ष
