Headlines

मुंगेर में 11 लाख से ज्यादा दीप जलेंगे:7 नवंबर को आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन; गंगा किनारे होगी रंग-बिरंगी आतिशबाजी




मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर गांव में 7 नवंबर को महादीपोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान 11 लाख 11 हजार 1100 दीप जलाए जाएंगे। आयोजकों का दावा है कि यह बिहार के सबसे बड़े दीपोत्सव आयोजनों में शामिल होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ‘एक दिया मां के नाम’ अभियान के तहत दीप जलाकर महोत्सव की शुरुआत करेंगे। उनके संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 दिनों से चल रही आयोजन की तैयारी दीपोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने बताया कि आयोजन की तैयारी पिछले 15 दिनों से चल रही है। दुर्गापूजा समाप्त होते ही इसकी तैयारी शुरू कर दी जाती है। शुरुआत में इस परंपरा के तहत पांच हजार दीप जलाए गए थे। ग्रामीणों के सहयोग और युवाओं की मेहनत से अब दीपों की संख्या 11 लाख से अधिक हो गई है। पांच जिलों से मंगाए जा रहे दीप इस बार दीपों के लिए मुंगेर के अलावा भागलपुर, बांका, खगड़िया और जमुई से भी दीप मंगाए जा रहे हैं। डॉ. दुबे के अनुसार, एक दीप जलाने पर करीब पांच रुपये खर्च होते हैं। ग्रामीण अपने घरों से भी दीप लेकर आते हैं और सामूहिक रूप से उन्हें जलाते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर कई लोगों को रोजगार भी मिलता है। खराब मौसम के कारण कुछ दीप टूट गए हैं, लेकिन तैयारियां जारी हैं। गंगा किनारे होगी रंग-बिरंगी आतिशबाजी इस बार महादीपोत्सव में भव्य आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके लिए दिल्ली से विशेष पटाखे मंगाए जा रहे हैं। दिल्ली की विशेषज्ञ टीम गंगा किनारे आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी का प्रदर्शन करेगी। आयोजकों के मुताबिक, इसका नजारा फीफा विश्व कप के दौरान होने वाले आतिशबाजी प्रदर्शन जैसा होगा। इस पर लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे। दीप प्रज्वलन में तिल के तेल का इस्तेमाल किया जाएगा। डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कल्याणपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ एसपी सैयद इमरान मसूद, डीडीसी अजीत कुमार सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने बुनियादी सुविधाओं, साफ-सफाई, पहुंच पथ, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा, आवागमन व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। मुख्यमंत्री का आगमन संभावित है, इसी को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई है। 10 साल से ग्रामीण सजा रहे दीपों का संसार ग्रामीण मिथिलेश मंडल और विकास कुमार ने बताया कि कल्याणपुर में पिछले 10 वर्षों से दुर्गापूजा और दीपोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह रहता है। युवा पूरे समर्पण के साथ इसकी तैयारी करते हैं। गांव के लोग इसे धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक भी मानते हैं। ललन सिंह ने समिति को दी बधाई केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी 7 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव को लेकर आयोजन समिति को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन एकता, संस्कृति और आस्था के संगम को प्रदर्शित करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *