Headlines

शेखपुरा में 200 महिलाओं ने नशा छोड़ने की शपथ ली:जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों ने निकाली जागरूकता रैली




बिहार को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत बुधवार को शेखपुरा जिले के सिरारी प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें 200 से अधिक महिलाओं ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। कार्यक्रम का आयोजन जीविका और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने मिलकर किया। इसमें जीविका दीदियों, संकुल संघ के कैडरों और स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने हिस्सा लिया। नशा छोड़ने प्रेरित करने की अपील की कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। जीविका दीदियों, ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों और प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने मिलकर दीप जलाया। इसके बाद नशा मुक्ति पर चर्चा हुई। ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि नशे से व्यक्ति के शरीर और मन के साथ परिवार की सुख-शांति और सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ता है। उन्होंने नशा छोड़ने में राजयोग ध्यान के महत्व की जानकारी दी। नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का संकल्प इसके बाद सिरारी प्रखंड के मुख्य बाजार, गांवों और टोलों में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में जीविका दीदियां नशा मुक्ति के संदेश वाली तख्तियां लेकर चलीं। उन्होंने लोगों से खुद नशा छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। जीविका दीदियों ने अपने ग्राम संगठनों और स्वयं सहायता समूहों के जरिए हर परिवार को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में 200 से अधिक महिलाओं और ग्रामीणों ने खुद, अपने परिवार और समाज को हर तरह के नशे से मुक्त रखने की शपथ ली। उन्होंने बिहार को नशा मुक्त, स्वस्थ और खुशहाल बनाने का संकल्प भी लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *