![]()
गोपालगंज के जिला कृषि कार्यालय परिसर में आत्मा की ओर से आयोजित दो दिवसीय किसान मेले का बुधवार को उद्घाटन हुआ। हथुआ विधायक रामसेवक सिंह, बरौली विधायक मंजीत कुमार सिंह और जिलाधिकारी समीर सौरभ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान विधायकों ने किसानों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दे उठाए। जिलाधिकारी समीर सौरभ ने किसानों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कम लागत में अधिक उत्पादन और मुनाफा हासिल करने के लिए कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। मेले में कृषि से जुड़े 40 स्टॉल किसान मेले में कृषि यंत्र विक्रेताओं, जीविका, कृषि विज्ञान केंद्र, चीनी मिल और कृषि एवं संबद्ध विभागों की ओर से कुल 40 स्टॉल लगाए गए हैं। इनके माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं, आधुनिक कृषि उपकरणों और उन्नत खेती की जानकारी दी जा रही है। समेकित कृषि प्रणाली का मॉडल आकर्षण मेले में समेकित कृषि प्रणाली का जीवंत मॉडल आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इसके निर्माण में आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक विनय कुमार और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सचिन कुमार गौतम की अहम भूमिका रही। कृषि और उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा ललन कुमार सुमन ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उप परियोजना निदेशक विवेक गुप्ता ने आत्मा योजना और उप निदेशक कृषि अभियंत्रण प्रियंका कुमारी ने कृषि यांत्रिकीकरण योजना के बारे में बताया। जिला उद्यान पदाधिकारी आकाश कुमार ने उद्यानिकी फसलों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन और मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने पशुओं के टीकाकरण, रोगों से बचाव और मत्स्य पालन की योजनाओं पर चर्चा की। नुक्कड़ नाटक से किसानों को जागरूक किया मेले में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी किसानों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Source link
गोपालगंज-2 दिवसीय किसान मेला शुरू, 40 स्टॉल लगे:विधायक-डीएम ने किया उद्घाटन, समेकित कृषि प्रणाली का मॉडल बना आकर्षण
