Headlines

धनतेरस दीपावली और छठ पर बेतिया पुलिस अलर्ट:बेतिया में गाड़ी चेकिंग और नाईट पेट्रोलिंग बढ़ाई




बेतिया। आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बेतिया पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, रात्रि गश्ती तेज करने के साथ प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और बड़े प्रतिष्ठानों की निगरानी की जा रही है। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता त्योहारी मौसम में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और लोगों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोकना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 24 घंटे सुरक्षा के लिए तत्पर है जिला पुलिस : एसपी पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने जिलेवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि लोग बिना किसी चिंता के अपने परिवार के साथ बाजारों में घूम सकते हैं और त्योहारों की खरीदारी कर सकते हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए जिला पुलिस 24 घंटे तत्पर है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील एसपी ने आम लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। साथ ही त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। बेतिया पुलिस का उद्देश्य है कि जिलेवासी भयमुक्त वातावरण में त्योहारों का आनंद उठा सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *