Headlines

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत:नया काम मिलने पर बातचीत के लिए पारू जा रहे थे, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम




मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में घायल मजदूर मोहम्मद नूर हसन (51) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे सरैया थाना क्षेत्र के कोलहुआ चपतवा गांव के रहने वाले थे। परिवार में उनकी पांच बेटियां हैं। नया काम मिलने पर पारू जा रहे थे मृतक के भतीजे मोहम्मद आफताब ने बताया कि नूर हसन मजदूरी करते थे। वे रेलवे लाइन पर काम करने के साथ ठेकेदारी भी करते थे। गुरुवार सुबह वे घर से करीब 15 किलोमीटर दूर पारू जा रहे थे। वहां उन्हें नया काम मिला था और वे उससे जुड़ी बातचीत करने निकले थे। SKMCH पहुंचने से पहले हुई मौत रास्ते में उनका सड़क हादसा हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें घायल हालत में पारू अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए SKMCH रेफर कर दिया। परिजन उन्हें SKMCH लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *