![]()
मधेपुरा में अब स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की सेहत की जांच कर रही है। गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान और इलाज सुनिश्चित करने के लिए जिले में विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा इसके तहत ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, ओरल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर सहित अन्य गैर संचारी रोगों की जांच की जा रही है। अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें गांवों और सुदूर ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। जांच के दौरान किसी व्यक्ति में बीमारी के लक्षण मिलने पर उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है। पूरे बिहार में विशेष अभियान चलाया जा रहा वहां आवश्यक जांच, चिकित्सकीय परामर्श और मुफ्त दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों को बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पूरे बिहार में एक महीने तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आवश्यक उपचार और दवाइयां दी मधेपुरा में भी इसे तेजी से संचालित किया जा रहा है। घर-घर सर्वेक्षण के साथ विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग वहां पहुंचकर अपनी स्क्रीनिंग करा सकें। सिविल सर्जन डॉ. विपिन कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिले में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की गैर संचारी रोगों के लिए स्क्रीनिंग की जा रही है। बीमारी के लक्षण मिलने पर संबंधित व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाकर आवश्यक उपचार और दवाइयां दी जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जब उनके घर पहुंचे तो जांच में सहयोग करें। समय पर बीमारी की पहचान होने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव और बेहतर उपचार संभव है।
Source link
30 साल से अधिक उम्र के लोगों की चेकअप:स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कैंसर की स्क्रीनिंग कर रही
