![]()
नवादा के गोविंदपुर प्रखंड के नक्सल प्रभावित इलाके में महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से नूतन उदया फाउंडेशन की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था की संचालिका प्रगति श्रीवास्तव और सचिव संध्या सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान सामाजिक कुरीतियों, महिला अधिकारों, शिक्षा और बाल विवाह जैसे मुद्दों पर जानकारी दी गई। बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी संस्था की सचिव संध्या सिंह और टीम के सदस्यों ने महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया। घरेलू उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना, भेदभाव और महिलाओं के सम्मान व अधिकारों से जुड़े विषयों पर भी जागरूक किया गया। टीम ने महिलाओं से अंधविश्वास से दूर रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। बेटी और बहू को समान सम्मान देने का संदेश अभियान में बेटी और बहू के बीच भेदभाव खत्म करने पर विशेष जोर दिया गया। महिलाओं को बताया गया कि परिवार में बेटी और बहू दोनों को समान सम्मान, अधिकार और अवसर मिलने चाहिए। किसी भी महिला के साथ भेदभाव सामाजिक विकास में बाधा है। बच्चों की शिक्षा पर दिया विशेष जोर टीम ने बच्चों की शिक्षा को बेहतर भविष्य की मजबूत नींव बताया। अभिभावकों से बेटा और बेटी दोनों की पढ़ाई पर समान ध्यान देने की अपील की गई। कहा गया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने से उनके भविष्य के अवसर बेहतर हो सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में अभियान को बताया सराहनीय जदयू की प्रदेश नेतृत्व से जुड़ी अफरोजा खातून ने संस्था की सचिव संध्या सिंह और पूरी टीम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाना सराहनीय पहल है। इससे महिलाओं में अधिकारों के प्रति समझ विकसित होगी और वे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित होंगी। सामाजिक योगदान के लिए महिलाओं को सम्मान संस्था की टीम ने महिलाओं से खुद जागरूक बनने और परिवार व समाज की अन्य महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में अफरोजा खातून ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। प्रगति श्रीवास्तव, संध्या सिंह, डॉ. रितु वर्मा, सरिता गुप्ता, मंजुला गुप्ता, मंजू देवी, निशिता बर्मन और शिक्षिका रेनू कुमारी सहित कई महिलाओं को सम्मान देकर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।
Source link
नवादा-नक्सल प्रभावित इलाके में महिलाओं को किया जागरूक:नूतन उदया फाउंडेशन ने शिक्षा-महिला अधिकारों पर दी जानकारी
