Headlines

उज्जैन में पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले:सिंहस्थ के लिए शाही मस्जिद हटाने के विरोध में प्रदर्शन; महिला TI घायल




उज्जैन में सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद हटाने का विरोध सोमवार सुबह उग्र हो गया। मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने पथराव किया। टंकी चौराहे पर 100 से ज्यादा लोग जुट गए। कुछ लोगों ने मस्जिद परिसर में जाने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बावजूद कुछ युवक पथराव करते रहे। महिलाओं को हटाने के दौरान क्राइम ब्रांच की टीआई पुष्पा पांचाल घायल हो गईं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 900 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। शाही मस्जिद को ग्रीन नेट से ढक दिया गया है। मामले में सोमवार को इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई है। प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें देखिए… प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *