Headlines

शिवहर में देर रात एसपी ग्राउंड पर:जीरो माइल चौक पर चला सघन गाड़ी चेकिंग अभियान




शिवहर पुलिस अधीक्षक (एसपी) शनिवार देर रात खुद सड़क पर उतरे। उन्होंने शिवहर थाना क्षेत्र के जीरो माइल चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम ने वाहनों के कागजात और हेलमेट की जांच की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अपराध रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चल रहे हैं। रात में प्रमुख चौराहों और संवेदनशील जगहों पर पुलिस गश्त और वाहन जांच बढ़ाई गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अभियान एसपी के मैदान में उतरने से पुलिस जवानों में भी सक्रियता दिखी। अधिकारियों ने बताया कि वाहन जांच का मकसद सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि अपराध रोकना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है। पुलिस अधीक्षक ने दैनिक भास्कर को बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह अभियान जारी है। पुलिस अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सक्रिय है। ऐसे अभियान आगे भी चलते रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *