Headlines

जमीन विवाद में मारपीट, युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:नवादा में शव रख सड़क जाम, हॉस्पिटल पहुंचते ही गई जान




नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। इस घटना में मीनू महतो की मौत हो गई। मृतक के पिता का नाम कृष्ण महतो है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई, जिसमें लगभग 30 वर्षीय मीनू महतो गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। लोगों से बातचीत कर सड़क जाम खुलवाने की कोशिश मीनू महतो की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। उन्होंने शव को वारिसलीगंज-खराट मुख्य पथ पर दरियापुर गांव के पास रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से बातचीत कर सड़क जाम खुलवाने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव में स्थिति पर नजर रखे हुए है। लाठी डांटे से पीट कर बेटे को जख्मी किया – पिता मृतक के पिता कृष्णा महतो का आरोप है कि घर के बगल में ही लगभग 5 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद है। घर के बगल के जो व्यक्ति है। उनसे ही विवाद चल रहा था। 5 डिसमिल जमीन के अंदर बाउंड्री देने की प्रक्रिया हम लोगों ने शुरू किया था। तभी अचानक लाठी डांटे से पीट कर मेरा बेटा को जख्मी कर दिया गया। जख्मी हालत में अस्पताल जब लेकर पहुंचे तो डॉक्टर के द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया गया है। पिटाई के कारण ही मेरा बेटा की मौत हुई है। सभी एंगल पर जांच की जा रही – थाना प्रभारी जिन लोगों ने मिलकर मेरे बेटे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है सभी लोगों को पुलिस गिरफ्तार करें इसी मांग को लेकर रोड को जाम किया गया है। मृतक अपने पीछे एक बच्चा पत्नी माता-पिता सबको छोड़कर चला गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वारसलीगंज के थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार के लोगों को समझा बूझकर पूरे मामला को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपित की गिरफ्तारी और कार्रवाई क्यों आश्वासन भी दी जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *