![]()
मधेपुरा में अपराध रोकने को लेकर रविवार की देर रात पुलिस ने जिलेभर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान की निगरानी के लिए एसपी डॉ. संदीप सिंह खुद सड़क पर उतरे। उन्होंने पुलिस टीम के साथ अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की और कई वाहनों को रोककर कागजात समेत अन्य जरूरी बिंदुओं की जांच की। संदिग्ध पाए गए वाहनों को संबंधित थानों में ले जाकर सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया। मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार के नेतृत्व में कॉलेज चौक समेत प्रमुख स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चला अभियान जांच के दौरान आवश्यक कागजात नहीं मिलने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले दर्जनों बाइक को जब्त कर थाने लाया गया। देर रात अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ शुरू हुए अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। एसपी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विशेष वाहन जांच एवं अपराध नियंत्रण अभियान चलाया गया है। अभियान का उद्देश्य अपराधियों, संदिग्ध गतिविधियों और कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों पर प्रभावी कार्रवाई करना है। राइडरों पर भी की जाएगी कार्रवाई अभियान के दौरान पुलिस ने एक प्रमुख अपराधी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस टीम संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर भी नजर रख रही थी। एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए जिले में इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि स्मैक के कारोबार में शामिल लोगों के साथ-साथ तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी कर महंगी बाइक चलाने वाले राइडरों पर भी कार्रवाई की जाएगी। जिले में अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मधेपुरा में आधी रात सड़क पर उतरे SP:खुद संभाली गाड़ी चेकिंग की कमान, संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ दर्जनों बाइक जब्त
