Headlines

सीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त:नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तार




सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल से भारत लाई जा रही विदेशी पशु टीकों की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया। बरामद 1435 शीशियों की बाजार में कीमत 40 से 50 लाख रुपए बताई जा रही है। एसएसबी के मुताबिक, 14 सितंबर की आधी रात सीमा पिलर नंबर 322(27) से करीब 200 मीटर अंदर भारतीय इलाके में एक शख्स नेपाल की ओर से सिर पर सामान लेकर आता दिखाई दिया। शक होने पर नाका पार्टी ने उसे रोका और सामान की तलाशी ली। जांच में अलग-अलग कंपनियों के पशु टीकों की 1435 शीशियां बरामद हुईं। पकड़ी गई खेप की लागत करीब 10 लाख रुपए पकड़ी गई खेप में नीदरलैंड में बनी नोबिलिस राइनो सीवी की 245 शीशियां शामिल हैं। हर शीशी में 1000 खुराक बताई गई है। वहीं, अमेरिका में बनी फाउल लैरींगोट्रेकाइटिस वैक्सीन की 1190 शीशियां मिलीं। इसमें भी हर शीशी में 1000 खुराक बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू महतो (35) के तौर पर हुई है, जो भदई महतो का बेटा और सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा वार्ड नंबर-13 का रहने वाला है। वैक्सीन से संबंधित डॉक्यूमेंट नहीं दिखा सका आरोपी पूछताछ में उसने एसएसबी को बताया कि वह नेपाल के सेकुववा गांव से किसी अनजान शख्स से टीकों की खेप लेकर इंदरवा जा रहा था। टीकों को भारत लाने या खरीदने से जुड़े दस्तावेज मांगने पर वह कुछ भी नहीं दिखा सका। एसएसबी के मुताबिक, पकड़ी गई खेप की लागत करीब 10 लाख रुपए है, जबकि बाजार में इसकी कीमत 40-50 लाख रुपए है। टीकों को कानूनी तरीके से जब्त कर आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *