Headlines

अज्ञात गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:UP का रहने वाला था मृतक, पेट्रोल पंप के पास एक्सीडेंट




कैमूर जिले के रामगढ़-मोहनिया मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। रामगढ़ थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने रामगढ़ थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। उत्तर प्रदेश का रहने वाला था मृतक स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस से रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के आलमगंज निवासी जयशंकर कुमार के तौर पर हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में दुख का माहौल छा गया। रामगढ़ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हुई है। भभुआ सदर अस्पताल भेजा बॉडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के भाई रामाशंकर पांडे ने भी घटना की जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *