Headlines

जाली नोट और तस्करी मामलों में महिला गिरफ्तार:पुलिस भारत-नेपाल में काली संपत्ति की करेगी जांच




मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से जाली नोट, ब्राउन शुगर और अन्य तस्करी के मामलों में चर्चित महिला हीरा महासेठ उर्फ ‘चाची’ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार ने मंगलवार देर शाम प्रेस वार्ता कर इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि हीरा महासेठ का पति करीब एक महीने पहले जाली नोट के साथ पकड़ा गया था। उसे जेल भेजे जाने के बाद से पुलिस हीरा महासेठ की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जमा की गई संपत्ति के बारे में जानकारी दी इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हीरा महासेठ अपने घर पर है। सूचना की पुष्टि के बाद जयनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक खास टीम बनाई गई। एसपी की निगरानी में पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने पर छापा मारा और महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने भारत और नेपाल में कथित तौर पर जमा की गई संपत्ति के बारे में जानकारी दी है। पुलिस अब इन संपत्तियों की जांच की तैयारी कर रही है। अगर जांच में संपत्ति अवैध तरीके से कमाई गई साबित होती है, तो उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *