![]()
दरभंगा में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहला मामला कमतौल थाना क्षेत्र का है। जहां 16 साल की नाबालिग से रेप का आरोप 65 साल के बुजुर्ग पर लगा है। पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है। दूसरा मामला नदी थाना क्षेत्र का है। यहां भी 16 साल की नाबालिग से शारीरिक शोषण मामले में प्राथमिकी हुई है। इसे शादी का झांसा दिया गया था।
बगीचे में लकड़ी चुनने गई थी कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता की मां ने महिला थाना में आवेदन देकर गांव के ही 65 वर्षीय राम सकल ठाकुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, उनकी बेटी बचपन से ही मानसिक रूप से दिव्यांग है। दीपावली के दिन 8 नवंबर को सुबह बच्ची घर के पीछे स्थित बगीचे में जलावन के लिए लकड़ी चुनने गई थी। इसी दौरान उसे अकेला देखकर आरोपी ने उसे धारदार हथियार का डर दिखाकर उसके साथ गलत किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मां मौके पर पहुंचीं और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत भी हुई। हालांकि, पंचायत में फैसला होने के बावजूद पीड़िता की मां ने 16 नवंबर को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। आवेदन मिलने के छह दिन बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। शादी का झांसा देकर एक साल से शोषण का आरोप इधर, नदी थाना क्षेत्र मामले में पीड़िता की मां ने गांव के ही करीब 20 वर्षीय राज मुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, 16 नवंबर की रात करीब 11 बजे नाबालिग घर से लापता हो गई थी। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। 17 नवंबर की सुबह करीब तीन बजे गांव के चमेरू मुखिया के सुनसान घर में लड़की आरोपित के साथ मिली। परिजनों का आरोप है कि आरोपित ने लड़की को बेहोशी की हालत में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। परिजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। पीड़िता के होश में आने के बाद पूछताछ में उसने परिजनों को बताया कि आरोपित करीब एक साल से शादी का झांसा देकर और तरह-तरह के प्रलोभन देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आवेदन में आरोपित के परिजनों पर भी गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। नदी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मामले में कांड संख्या 68/26 दर्ज कर लिया गया है। जांच हो रही है।
Source link
16 साल की दो नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोप:एक का आरोपी 65 साल का बुजुर्ग, दूसरे ने शादी का झांस देकर किया गलत
