Headlines

अररिया में चक्रवात अकवान का असर:ठंडी हवाओं के बीच तापमान गिरा, आज बारिश की आशंका




चक्रवात अकवान के असर से अररिया में मौसम बदल गया है। रविवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकलने की उम्मीद जगी। हालांकि, ठंडी हवाएं चलती रहीं और हवा में नमी बनी रही। रविवार को जिले का मौसम शुष्क रहा। बारिश की जताई आशंका वहीं शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। जिले में बारिश की आशंका भी जताई जा रही है। पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान गिरा है। शनिवार शाम को ठंड बढ़ने पर लोग जल्दी घरों में चले गए। नवंबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है। जिले में सुबह और शाम ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव करने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *