Headlines

181 शिक्षकों से अतिरिक्त वेतन की पूरी राशि वसूली:नवादा में HRMS पोर्टल से 1.17 करोड़ रुपए ज्यादा भेजे गए थे; 2 लिपिक सस्पेंड, 3 लोगों पर FIR




नवादा में एचआरएमएस पोर्टल के जरिए 181 शिक्षकों को वेतन, मकान किराया भत्ता (एचआरए) और एरियर में तय रकम से 1 करोड़ 17 लाख 92 हजार 308 रुपये ज्यादा दिए गए थे। शिक्षा विभाग ने पूरी अतिरिक्त राशि वसूल कर ली है। जांच में सामने आया कि पोर्टल पर वेतन भुगतान के दौरान कथित तौर पर कूटरचना कर तय रकम से ज्यादा भुगतान कराया गया। एचआरए और एरियर मद में भी जरूरत से ज्यादा रकम भेजी गई। विभाग ने मेकर-चेकर-अप्रूवर स्तर पर मिलीभगत की आशंका जताई थी। पिछले महीने शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने डीपीओ स्थापना कार्यालय में जांच की थी। इस दौरान शिक्षकों के वेतन, एरियर और एचआरए भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड देखे गए। 181 शिक्षकों के बैंक खातों में ज्यादा गया था पैसा डीपीओ स्थापना शिव कुमार वर्मा ने बताया कि 181 शिक्षकों के बैंक खातों में तय रकम से ज्यादा पैसे भेजे गए थे। संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी करने के बाद अतिरिक्त भुगतान की पूरी रकम वसूल ली गई। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 10 लाख रुपये से ज्यादा का अवैध भुगतान करने के आरोप में प्रधान लिपिक सतीश कुमार, चेकर; लिपिक रविंद्र कुमार, मेकर और रजौली की कुसुम कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों लिपिक को किया गया सस्पेंड दोनों लिपिक सस्पेंड हो चुके हैं। वहीं इस घटना के बाद पूरी तरह शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। शिक्षकों की कई लोगों की वेतन अब तक उनकी खाता में भी नहीं गया है। कोई भी शिक्षक सामने आकर बोल भी नहीं सकते हैं। विभाग में गड़बड़ी के बाद कई शिक्षकों की भूमिका पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *