![]()
पटना में शनिवार शाम दैनिक भास्कर की ओर से डॉक्टर प्राइड अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। समारोह में कला, संस्कृति एवं खान भूतत्व विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पद्मश्री डॉ. आरएन सिंह और एम्स निदेशक समेत 30 डॉक्टर सम्मानित चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और समाज के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए 30 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इनमें पद्मश्री से सम्मानित डॉ. आरएन सिंह, एम्स के निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल, पीएमसीएच के अधीक्षक, एलएनजेपी के डॉ. राकेश चौधरी सहित पटना के कई प्रतिष्ठित चिकित्सक शामिल रहे। मुख्य अतिथियों ने चिकित्सकों को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। निस्वार्थ सेवा के लिए डॉक्टरों को प्रोत्साहित करना उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे चिकित्सकों के योगदान को सम्मानित करने के साथ उन्हें समाज सेवा के लिए प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान चिकित्सकों की भूमिका को समाज के स्वास्थ्य और जागरूकता से जोड़ते हुए उनके समर्पण की सराहना की गई। सम्मान पाने वाले चिकित्सकों ने दैनिक भास्कर का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में समाज के लिए और अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देगा। डॉक्टर और समाज के बीच विश्वास मजबूत करने की पहल आयोजन में चिकित्सा जगत से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सकों, युवा डॉक्टरों और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर प्राइड जैसे आयोजन चिकित्सकों के योगदान को पहचान देने के साथ डॉक्टर और समाज के बीच विश्वास के रिश्ते को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों को आगे भी प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। समारोह का आयोजन विभिन्न सहयोगी संस्थानों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के प्रेजेंटिंग पार्टनर हीयर जैप, हेल्थ पार्टनर हार्ट हॉस्पिटल एवं भारद्वाज आयुर्वेदा, एसोसिएट पार्टनर वास्तु विहार, एसएसबी एवं पारस हेल्थ, इन्फ्रा पार्टनर स्वंसग्रीन और एनर्जी पार्टनर यूटीआई सोलर रहे। एजुकेशन पार्टनर के रूप में एस.के. मंडल ग्रुप, हिमालया ग्रुप एवं अंबेडकर ग्रुप तथा अन्य सहयोगी संस्थानों ने भी आयोजन में सहयोग किया। समारोह की 2 तस्वीर…
Source link
पटना में दैनिक भास्कर प्राइड अवार्ड समारोह:पद्मश्री डॉ. आरएन सिंह, एम्स निदेशक समेत 30 डॉक्टर सम्मानित; मंत्री दिलीप जायसवाल और प्रमोद चन्द्रवंशी रहे मौजूद
