भास्कर न्यूज | पूर्णिया पूर्णिया विश्वविद्यालय के पंजीयन कार्यालय ने कुलपति प्रो. विवेकानन्द सिंह के निर्देश पर स्नातक सत्र 2024-28 के तहत सेमेस्टर-5 के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन कोर्स सिलेक्शन-सह-सेमेस्टर पंजीयन की तिथि बढ़ा दी है। शनिवार को जारी पत्र के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम के विद्यार्थी 23 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार रजिस्ट्रेशन डॉ. पिनाकी रंजन दास ने बताया कि सभी अंगीभूत, संबद्ध और राजकीय डिग्री महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे यूएमआईएस पोर्टल पर लॉग इन कर नामांकित छात्रों का कोर्स सिलेक्शन-सह-सेमेस्टर पंजीयन कार्य पूरा कराएं।
Source link
यूजी सेमेस्टर-5 के ऑनलाइन पंजीयन की तिथि 23 नवंबर तक
