Headlines

FBI का मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफिया गिरफ्तार:मैक्सिको के स्टेडियम में बेसबॉल मैच के दौरान ऑपरेशन, आर्मी ने हेलिकॉप्टर से गोलियां चलाईं




अमेरिका की जांच एजेंसी FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल ड्रग माफिया फॉस्टो इसिद्रो मेजा फ्लोरेस को मैक्सिको की सेना ने गिरफ्तार कर लिया है। CNN के मुताबिक, एक बेसबॉल मैच के दौरान शुक्रवार रात उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान हेलिकॉप्टर से भी फायरिंग की गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर दर्शक स्टेडियम से भागने लगे और खिलाड़ियों को भी मैदान छोड़ना पड़ा। FBI ने इसिद्रो पर ₹46 करोड़ का इनाम रखा था ड्रग माफिया इसिद्रो मैक्सिको के गुआसावे शहर में सक्रिय मेजा-फ्लोरेस क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन का प्रमुख है। FBI के मुताबिक, मेजा फ्लोरेस पर अमेरिका में बड़ी मात्रा में हेरोइन, मेथामफेटामाइन, कोकीन, फेंटानिल और गांजा पहुंचाने, रखने और उनकी सप्लाई करने का आरोप है। FBI ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 50 लाख डॉलर यानी करीब 46 करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान किया था। मेजा फ्लोरेस पर 2019 में ड्रग तस्करी और हथियार रखने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इससे पहले 2012 में भी उस पर ड्रग तस्करी के आरोप लगे थे। मेक्सिको से अमेरिका पहुंचती है ड्रग्स की बड़ी सप्लाई मेक्सिको से अमेरिका में कोकीन, हेरोइन, मेथामफेटामाइन और फेंटानिल जैसे नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पहुंचती है। अमेरिकी ड्रग एजेंसी (DEA) के मुताबिक, मेक्सिको के सिनालोआ और जलिस्को न्यू जनरेशन जैसे बड़े कार्टेल इस कारोबार में शामिल हैं। ये गिरोह ड्रग्स बनाने से लेकर उन्हें अमेरिका तक पहुंचाने और वहां सप्लाई करने का काम करते हैं।इनमें फेंटानिल अमेरिका के लिए सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है। यह बेहद खतरनाक नशीला पदार्थ है और इसकी थोड़ी सी ज्यादा मात्रा भी जानलेवा हो सकती है। अमेरिका में फेंटानिल की वजह से हर साल हजारों लोगों की मौत होती है। अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी CDC के मुताबिक, 2025 में फेंटानिल से करीब 38 हजार लोगों की मौत हुई। 2024 में यह आंकड़ा करीब 49 हजार था। अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े ड्रग बाजारों में से एक है। यहां नशीले पदार्थों की मांग के चलते कार्टेल्स को अरबों डॉलर की कमाई होती है। इसी वजह से अमेरिकी सरकार लगातार इन गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बनाती रही है। मेक्सिको में ड्रग कार्टेल्स का दबदबा मेक्सिको में ड्रग्स का कारोबार करने वाले गिरोह इतने ताकतवर हो चुके हैं कि कई इलाकों में वे पुलिस और सरकारी अधिकारियों को भी चुनौती देते हैं। ये गिरोह हथियारों, धमकियों और रिश्वत के दम पर अपने कारोबार और इलाकों पर कब्जा बनाए रखते हैं। कई जगहों पर इनका इतना दबदबा है कि स्थानीय प्रशासन भी इनके खिलाफ कार्रवाई करने से बचता है।ये गिरोह अपने इलाकों में लोगों को डराकर रखते हैं और कई जगह सरकार की तरह अपना दबदबा चलाते हैं। ———————



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *