![]()
सुपौल जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने 20 नवंबर को जिला आदेश संख्या 1309/2026 जारी कर 7 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इसके तहत प्रतापगंज, करजाईन, लौकहा और भीमनगर थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है। वहीं, तीन थानाध्यक्षों को पुलिस केंद्र सुपौल भेजा गया है। आदेश को कोसी क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक से अनुमोदन प्राप्त है। चार थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती जारी आदेश के अनुसार, लौकहा थाना के वर्तमान थानाध्यक्ष अमित कुमार-2 को प्रतापगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सुपौल थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रामबहादुर सिंह (आरबी सिंह) को करजाईन का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह राघोपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार-2 को लौकहा थाने की कमान सौंपी गई है। इसी थाने में पदस्थापित अमिय प्रसून को भीमनगर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। तीन थानाध्यक्षों को पुलिस केंद्र भेजा प्रतापगंज के वर्तमान थानाध्यक्ष रोशन कुमार, करजाईन के थानाध्यक्ष मनीष कुमार और भीमनगर के थानाध्यक्ष मनीष कुमार-1 को हटाकर पुलिस केंद्र सुपौल में पदस्थापित किया गया है। 24 घंटे में नए स्थान पर योगदान का निर्देश एसपी ने सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। पुराने थानों से संबंधित कांड, वारंट, आवेदन और अन्य अभिलेख एक सप्ताह के अंदर संबंधित अधिकारियों को सौंपने होंगे। थानाध्यक्ष बनने के लिए निर्धारित हैं शर्तें आदेश में थानाध्यक्ष की तैनाती के लिए निर्धारित अहर्ताओं का भी उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार, विभागीय कार्यवाही लंबित रहने, गंभीर आरोपों में दोषी पाए जाने, शराब कारोबार में संलिप्तता या कर्तव्यहीनता की स्थिति में किसी पदाधिकारी को थानेदारी से वंचित रखा जा सकता है। शराब से जुड़े मामलों में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी को अगले 10 वर्षों तक थानाध्यक्ष नहीं बनाया जा सकेगा।
Source link
सुपौल में 4 थानों के थानाध्यक्ष बदले:अमित कुमार बने प्रतापगंज SHO, RB सिंह को करजाईन की कमान
