Headlines

पेरू के एंडीज पर्वत में 6.9 तीव्रता का भूकंप:फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं; डर के चलते घरों से बाहर निकले लोग




दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में शुक्रवार रात 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके राजधानी लीमा तक महसूस किए गए। डर के चलते लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। हालांकि, अब तक किसी की मौत या घायल होने और इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार शाम 7:09 बजे आया। इसका केंद्र जुनिन शहर से 34 किलोमीटर उत्तर में एंडीज पर्वत क्षेत्र में जमीन से 108 किलोमीटर नीचे था। पेरू में पहले भी आ चुके हैं तेज भूकंप पेरू प्रशांत महासागर के आसपास फैले ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में आता है। यह करीब 40 हजार किलोमीटर लंबा ज्वालामुखियों और भूगर्भीय दरारों का इलाका है। दुनिया के ज्यादातर भूकंप इसी क्षेत्र में आते हैं। इससे पहले अगस्त में पेरू के एंडीज क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें दो लोग घायल हुए थे। कई घरों, स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों को नुकसान पहुंचा था। वहीं, जुलाई में जुनिन इलाके में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 6 लोगों की मौत हुई थी और 30 लोग घायल हुए थे। खबर अपडेट हो रही…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *