Headlines

मुंगेर ने पटना को 45 रन से हराया:अंडर-17 क्रिकेट फाइनल में श्रेयांस सिंह ने 64 रन बनाए; मैन ऑफ द मैच और सीरीज बने




जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को राज्य स्तरीय अंडर-17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। इसमें मुंगेर प्रमंडल ने पटना प्रमंडल को 45 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और जिला प्रशासन जमुई ने संयुक्त रूप से किया था। मुंगेर ने 135 रन बनाए, श्रेयांस ने जड़ा अर्धशतक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर की टीम 19.4 ओवर में 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रेयांस सिंह ने 45 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाए। शौर्य जीतेंद्र ने 11 गेंदों पर 24 रन का योगदान दिया। पटना की ओर से प्रतीक ओम, दिनेश प्रकाश और इरफान आलम ने दो-दो विकेट लिए। 90 रन पर सिमटी पटना की टीम 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना की टीम ने शुरुआती छह ओवर में 45 रन बनाए। इसके बाद विकेट लगातार गिरते रहे और पूरी टीम 18 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट हो गई। सन्नी बिहारी ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। मुंगेर के सौरभ कुमार ने चार ओवर में छह रन देकर तीन विकेट लिए। मयंक कुमार ने दो रन देकर दो विकेट हासिल किए। श्रेयांस को दो पुरस्कार, सौरभ बने बेस्ट बॉलर श्रेयांस सिंह को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने प्रतियोगिता की तीन पारियों में कुल 207 रन बनाए और बेस्ट बैटर का पुरस्कार भी जीता। सौरभ कुमार को बेस्ट बॉलर चुना गया। विजेता और उपविजेता टीम को दी ट्रॉफी फाइनल का उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय पासवान, जिला खेल पदाधिकारी परिमल और अधीक्षक मद्यनिषेध सुभाष कुमार ने किया। मैच से पहले खिलाड़ियों और दर्शकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर मैच शुरू कराया। समापन समारोह में जिला परिवहन पदाधिकारी सुनील कुमार ने विजेता मुंगेर और उपविजेता पटना की टीम को ट्रॉफी दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *