Headlines

Bettiah Rozgar Mela 2026 | Jobs & Placement Drive for Bihar Youth


पश्चिम चंपारण के बेतिया में शुक्रवार को एमजेके कॉलेज परिसर में रोजगार मेला लगाया गया। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आयोजित मेले में 20 निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया।

.

इनके माध्यम से युवाओं को 200 पदों पर नौकरी पाने का अवसर दिया गया। मेले में जिले के अलग-अलग प्रखंडों से सैकड़ों युवक-युवतियां पहुंचे।

20 कंपनियों ने 200 पदों पर मांगे आवेदन

रोजगार मेले में शामिल कंपनियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में रिक्त पदों की जानकारी दी। अभ्यर्थियों ने कंपनियों के स्टॉल पर जाकर नौकरी से जुड़ी जानकारी ली और अपना बायोडाटा जमा किया।

इसके बाद कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता और कार्यक्षमता के आधार पर चयन प्रक्रिया शुरू की।

अपर समाहर्ता ने किया रोजगार मेले का उद्घाटन

अपर समाहर्ता राजीव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं और निजी कंपनियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करते हैं।

इससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तलाशने में मदद मिलती है। साथ ही नौकरी की तलाश में दूसरे शहरों में जाने की जरूरत भी कम हो सकती है।

अधिकारियों ने युवाओं को किया प्रोत्साहित

कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी, एमजेके कॉलेज और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्राचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने रोजगार मेले को युवाओं के लिए नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने की पहल बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *