Headlines

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए BLO को मिला प्रशिक्षण:लौकहा में नए युवा, महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर, समय पर काम पूरा करने का निर्देश




प्रखंड मुख्यालय के टीपीसी भवन में बुधवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 168 बीएलओ की बैठक और प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें सभी बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक शामिल हुए।
कार्यशाला में पुनरीक्षण के काम की समीक्षा की गई। बीएलओ को इसे तय समय में निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची में नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि बीएलओ अपने इलाकों में ऐसे युवाओं की पहचान करें, जो मतदाता बनने की अर्हता पूरी करते हैं, लेकिन उनका नाम सूची में दर्ज नहीं है।
महिला मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज करने के काम को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी पात्र महिला मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
बीएलओ से अपने-अपने इलाकों में तय दिशा-निर्देशों का पालन करने और काम की प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *