Headlines

Arijit Singh Songs Miss Grammy 2027 Nomination List


18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का म्यूजिक 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट में जगह बनाने में नाकाम रहा है।

सोमवार को घोषित हुई ग्रैमी 2027 की सूची में फिल्म के किसी भी गाने को शामिल नहीं किया गया। मेकर्स ने अक्टूबर में फिल्म के साउंडट्रैक और गानों को कुल 9 कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए भेजा था।

शाश्वत सचदेव के संगीत वाली इस फिल्म के गानों ने 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का रेवेन्यू जुटाया था, लेकिन ग्रैमी की रेस से फिल्म बाहर हो गई।

अरिजीत का ‘फिर से’ और ‘आरी आरी’ लिस्ट से बाहर

फिल्म के चर्चित गाने ‘फिर से’ को बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया कैटेगरी में भेजा गया था, जिसे अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। हालांकि, यह गाना अंतिम सूची में नहीं आ सका।

वहीं, बॉम्बे रॉकर्स, खान साब, जैस्मिन सैंडलस, रिबेल, टोकन और सुधीर यादवांशी के गाए ‘आरी आरी’ को बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में भेजा गया था, लेकिन यह भी जगह नहीं बना पाया।

फिल्म के पॉपुलर गाने ‘आरी आरी’ को भी नॉमिनेशन में जगह नहीं मिली है।

फिल्म के पॉपुलर गाने ‘आरी आरी’ को भी नॉमिनेशन में जगह नहीं मिली है।

ग्लोबल म्यूजिक, पॉप डुओ समेत कई कैटेगरी में मिली निराशा

ग्रैमी अवॉर्ड्स की जारी नॉमिनेशन लिस्ट के मुताबिक, फिल्म के दो गाने ‘जान से गुजरते हैं’ और ‘कन्हैया’ बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

इसके अलावा जैस्मिन सैंडलस और सतिंदर सरताज की आवाज वाले ‘जाइए सजना’ को बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस कैटेगरी में भेजा गया था, जिसे नॉमिनेशन नहीं मिला।

फिल्म के अन्य सबमिशन में ‘डेस्टिनी – मन अटकेया’ (बेस्ट रैप परफॉर्मेंस), ‘वारी जावां’ (बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग), ‘हम प्यार करने वाले’ (बेस्ट रीमिक्स्ड रिकॉर्डिंग) और कंपोजर शाश्वत सचदेव का एल्बम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (बेस्ट कम्पाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया) भी अंतिम सूची में शामिल नहीं हो पाए।

रीमिक्स और ओरिजिनल ट्रैक से फिल्म ने कमाए थे 300 करोड़

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई के साथ इसके संगीत को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

इसके साउंडट्रैक में पुराने हिंदी गानों के नए वर्जन के साथ कई ओरिजिनल ट्रैक शामिल थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के म्यूजिक राइट्स और स्ट्रीमिंग से ही मेकर्स ने 300 करोड़ रुपए से अधिक का रेवेन्यू हासिल किया था। इसी लोकप्रियता के आधार पर अक्टूबर 2026 में मेकर्स ने ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए 9 अलग-अलग कैटेगरी में एंट्री भेजी थी।

ये खबर भी पढ़ें

‘सबको लगा था धुरंधर फ्लॉप होगी’:इम्तियाज अली बोले- फिल्म ने इंडस्ट्री के सारे नियम तोड़े, अब हर फिल्ममेकर ऐसी ही फिल्में बनाना चाहता है

फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज की तारीफ की है। हिंदुस्तान टाइम्स समिट में बातचीत के दौरान इम्तियाज ने कहा कि शुरुआत में सबको लगा था यह फिल्म फ्लॉप होगी, लेकिन फिल्म ने इंडस्ट्री की पुरानी सोच को बदल दिया। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।