![]()
गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में तूरकहां नहर के पास स्थित झाड़ी में अचानक आग लग गई। सूखी पत्तियों और घनी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैलने लगी। लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। बस्ती की ओर बढ़ रही थीं आग की लपटें झाड़ी के ठीक पास घनी आबादी वाली बस्ती है। हवा के रुख के कारण आग की लपटें बस्ती की ओर बढ़ने लगीं। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों को आशंका थी कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो यह घरों तक पहुंच सकती है और बड़ा नुकसान हो सकता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकल की टीम वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा दमकल कर्मियों ने चारों तरफ से पानी का छिड़काव कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग को बस्ती तक पहुंचने से रोक लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और दमकल कर्मियों की तत्परता की सराहना की। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारत या लापरवाही के कारण आग लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
Source link
तूरकहां नहर के पास झाड़ी में आग लगी:फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, बस्ती तक पहुंचने से रोका; आग लगाए जाने की आशंका
