![]()
किशनगंज के जहांगीर चौक स्थित चकला मस्जिद के पास मंगलवार को कृषि विभाग की टीम ने बिना वैध दस्तावेज ले जाए जा रहे 100 बोरी उर्वरक जब्त किए। खाद जुगाड़ गाड़ी से ले जाई जा रही थी। मामले में दो लोगों के खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। संदेह होने पर जुगाड़ गाड़ी को रोका कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक नीरज कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान महीनगांव की ओर से आ रही एक जुगाड़ गाड़ी को संदेह के आधार पर रोका गया। चालक ने अपनी पहचान महीनगांव निवासी मो. रफीक के रूप में बताई। चालक के अनुसार, वह पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी फरीजोद्दीन से उर्वरक खरीदकर कोचाधामन ले जा रहा था। उससे उर्वरक का बिल, अभिश्रव या अन्य वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और गाड़ी को टाउन थाना लाया गया। यूरिया, एसएसपी और रॉक फॉस्फेट की बोरियां मिलीं जांच के दौरान गाड़ी से 50 बोरी यूरिया, 25 बोरी एसएसपी पाउडर और 25 बोरी रॉक फॉस्फेट मिक्स फर्टिलाइजर बरामद किया गया। सभी बोरियों का कुल वजन करीब 4,725 किलोग्राम है। पुलिस ने उर्वरक लदी गाड़ी के साथ चालक का मोबाइल भी जब्त किया है। उर्वरक निरीक्षक ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत कार्रवाई का अनुरोध किया है। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Source link
बिना डॉक्यूमेंट ले जा रहे 100 बोरी फर्टिलाइजर जब्त:किशनगंज में जुगाड़ गाड़ी पकड़ी गई, ड्राइवर और फर्टिलाइजर बेचने वाले पर FIR
