Headlines

गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार डाटा ऑपरेटर की मौत:सिर में चोट लगने से गई जान, पत्नी बोली-थोड़ी देर में लौट आऊंगा बोलकर निकले थे




नवादा में मंगलवार को अज्ञात गाड़ी की टक्कर से डाटा ऑपरेटर की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित विजय बाजार में हुई। मृतक की पहचान न्यू एरिया मोहल्ला निवासी सूरजभान उर्फ मुखिया (36) के रूप में हुई है। वे धेवधा कॉलेज में डाटा ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। सिर में चोट लगने से गई जान घर से महज 200 मीटर की दूरी पर पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सब्जी मंडी के पास एक पिलर से टकरा गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर में लौटने का बोलकर निकले थे घर से मृतक परिवार के बड़े बेटे थे और पूरे घर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। घर से निकलते समय सूरजभान ने पत्नी से कहा था कि थोड़ी देर में लौट आएंगे। नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में भी बाइक अनियंत्रित होकर तेज गति से जाती दिखाई दे रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *