Headlines

सहरसा की महिला का छठ के दिन मौत:5 दिन पहले कार से हुई थी टक्कर, दरभंगा में चल रहा था इलाज




सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र में रहुआ नहर के पास अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान रविवार देर शाम मौत हो गई। मृतका की पहचान महिषी स्थित तारास्थान के बगल वार्ड संख्या-13 निवासी संजीत महतो की पत्नी सुलेखा देवी (37) के रूप में हुई है। वह बुधवार को बाइक से आंख दिखाने सहरसा आई थीं। घर लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गईं। टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक परिजन शंकर कुमार के अनुसार, बुधवार को सुलेखा देवी आंख दिखाने के लिए बाइक से सहरसा आई थीं। वापस घर लौटते समय बनगांव रोड स्थित रहुआ नहर के पास एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। गंभीर हालत में दरभंगा किया गया था रेफर हादसे के बाद घायल सुलेखा देवी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार देर शाम उनकी मौत हो गई। तीन बच्चों को छोड़ गईं सुलेखा महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सुलेखा देवी अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। उनके पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई है। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *