Headlines

बक्सर में भास्कर प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकला:डीजे की धुन पर निकले श्रद्धालु, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात




बक्सर में छठ पूजा के समापन के बाद सोमवार को चौसा नगर पंचायत में भगवान भास्कर की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। थाना घाट और बाजार घाट की पूजा समितियों ने प्रतिमाओं के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दोनों पूजा समितियों के जुलूस चौसा बाजार, चौसा दुर्गा मंदिर, बहादुरपुर और महादेवा से होकर गुजर रहे हैं। श्रद्धालु डीजे की धुन पर तय रास्तों से विसर्जन स्थल की ओर बढ़ रहे हैं। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात जुलूस के दौरान सड़कों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों और रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी लगातार जुलूस की गतिविधियों और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। एहतियातन बंद की गई बिजली सप्लाई प्रशासन ने जुलूस के रास्ते में बिजली सप्लाई बंद कर दी है। यह कदम डीजे और प्रतिमाओं के साथ चल रहे श्रद्धालुओं को बिजली के तारों से होने वाले संभावित खतरे से बचाने के लिए उठाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *