Headlines

बांका के घरों में छठ का महाप्रसाद ठेकुआ बनने लगा:गेहूं के आटे, गुड़ और घी से तैयार हो रहा प्रसाद




लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बांका जिले में उत्साह और भक्तिमय माहौल है। पर्व की तिथि नजदीक आने के साथ ही शहर से लेकर गांवों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ व्रती महिलाएं श्रद्धा और पवित्रता के साथ अनुष्ठान की तैयारी में जुटी हैं। घरों में छठ के प्रमुख प्रसाद ठेकुआ बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। छठ पर्व में ठेकुआ का विशेष धार्मिक और पारंपरिक महत्व है। गेहूं के शुद्ध आटे, गुड़ और घी से तैयार इस प्रसाद को भगवान सूर्य और छठी मैया को अर्पित किया जाता है। इसे बनाने के दौरान महिलाएं साफ-सफाई और शुद्धता का खास ध्यान रखती हैं। आटे को गुड़ के घोल और घी के साथ गूंथकर पारंपरिक सांचों से आकार दिया जाता है। इसके बाद शुद्ध घी या तेल में सुनहरा होने तक तला जाता है। तैयार ठेकुआ को पूजा के लिए सुरक्षित रखा जाता है। छठ गीतों के बीच प्रसाद तैयार कर रहीं महिलाएं घरों में छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं। महिलाएं समूह में गीत गाते हुए प्रसाद तैयार कर रही हैं। इससे घरों का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। परिवार के दूसरे सदस्य भी तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं। कोई पूजा सामग्री खरीद रहा है तो कोई फल, सूप, दउरा और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था में जुटा है। सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना व्रत कर रहीं महिलाओं का कहना है कि छठ केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास, पवित्रता और प्रकृति की उपासना का महापर्व है। इसमें भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा की जाती है। व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली, बेहतर स्वास्थ्य और जीवन में शांति की कामना करती हैं। महिलाओं के मुताबिक, छठ हमारी पुरानी परंपरा और संस्कृति से जुड़ा है। यह नई पीढ़ी को संस्कार, अनुशासन, स्वच्छता और आपसी भाईचारे का संदेश भी देता है। यही वजह है कि आधुनिकता के दौर में भी पारंपरिक विधियों और प्रसाद बनाने की परंपरा पूरे उत्साह से निभाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *