Headlines

टेक्निकल खराबी से इंडिगो फ्लाइट पुणे लौटी:गुवाहाटी जा रही फ्लाइट का लैंडिंग गियर अंदर नहीं हुआ था, 192 लोग सवार थे




इंडिगो की पुणे से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट रविवार को उड़ान भरने के कुछ देर बाद पुणे लौट आई। फ्लाइट का लैंडिंग गियर अंदर नहीं जा सका था। फ्लाइट 6E 0623 (VT-IZE) में यात्रियों और क्रू समेत 192 लोग सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को तकनीकी समस्या की जानकारी दी। इसके बाद पुणे एयरपोर्ट पर पूरी इमरजेंसी घोषित की गई। फ्लाइट ने रनवे के ऊपर से लो पास किया, ताकि लैंडिंग गियर की स्थिति देखी जा सके। जांच के बाद विमान सुबह 9.04 बजे सुरक्षित पुणे एयरपोर्ट पर उतरा। खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *