![]()
किशनगंज शहर के सफा नगर में हुई चोरी की घटना का टाउन थाना पुलिस ने खुलासा किया है। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पुलिस लाइन घोड़ा मारा निवासी 40 वर्षीय गोरे लाल कामती (पिता फेंकू कामती) के रूप में हुई है। पुलिस शहर में हाल के दिनों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है। अलमारी तोड़कर डेढ़ लाख रुपए और गहने चुराए घटना 6 नवंबर की है। सफा नगर निवासी मुखलिस आलम (पिता मोहसीन आलम) अपने घर की तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर ने नीचे की मंजिल की खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी तोड़कर उसमें रखे 1 लाख 50 हजार रुपए नकद, 2 भरी सोने की चेन, 1 भरी सोने का झुमका और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह गृहस्वामी बाहर निकले तो खिड़की खुली मिली। कमरे में जाने पर सामान बिखरा हुआ था। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई थी। इसी फुटेज के आधार पर टाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की जांच पुलिस अब आरोपी से शहर में हाल के दिनों में हुई दूसरी चोरी की वारदातों को लेकर भी पूछताछ और जांच कर रही है। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत जताई है और पुलिस की सराहना की है।
Source link
किशनगंज के सफा नगर चोरी में आरोपी गिरफ्तार:घर से 1.5 लाख रुपए, सोने के गहने और अन्य सामान चोरी हुआ था
