![]()
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सुपौल के शहरी और ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल है। सुपौल शहर के गांधी मैदान घाट से लेकर निर्मली नगर के बिहुल और तिलयुगा नदी घाट तक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। शनिवार सुबह से विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई, सजावट और टेंट-पंडाल लगाने का काम तेज हो गया है। व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। निर्मली, वीरपुर, त्रिवेणीगंज और सुपौल सदर अनुमंडल क्षेत्रों में प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से घाटों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तिलयुगा नदी के किनारे घाटों का निर्माण कराया गया है। कई जगहों पर आकर्षक सजावट की तैयारी भी चल रही है। सूर्य मंदिर के पास फेवर ब्लॉक का निर्माण स्थानीय निवासी हनुमान कारक ने बताया कि छठ लोगों की आस्था और विश्वास से जुड़ा पर्व है। इस बार प्रशासनिक स्तर पर भी बेहतर व्यवस्था की जा रही है। घाटों तक पहुंचने के लिए रास्ते बनाए जा रहे हैं और आसपास सफाई कराई जा रही है। नगर पंचायत निर्मली, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग मिल रहा है। सूर्य मंदिर के पास मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जगन्नाथ कामत की पहल पर फेवर ब्लॉक का निर्माण कराया गया है। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी। खतरनाक घाटों पर होगी बैरिकेडिंग जिलाधिकारी सावन कुमार के निर्देश पर विभिन्न घाटों पर अधिकारियों की टीमें लगातार तैयारियों की निगरानी कर रही हैं। अधिकारी व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित कर्मियों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं। सुपौल नगर परिषद और नगर पंचायत निर्मली के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि खतरनाक छठ घाटों पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। प्रमुख घाटों पर रात में रोशनी की व्यवस्था होगी। महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। प्रशासन का प्रयास है कि व्रती सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में भगवान सूर्य को अर्घ्य दे सकें।
Source link
सुपौल- छठ घाटों की तैयारी पूरी; सजावट कार्य तेज:गांधी मैदान से तिलयुगा नदी तक सजावट और टेंट लगाने का काम तेज
