![]()
छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सहरसा में बूढ़ी गंडक नदी के पांच और गंगा नदी के दो घाटों समेत कुल सात घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है। इन घाटों पर छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए नहीं जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी है। साथ ही चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि इन घाटों पर नदी में गहराई और दलदल के कारण हादसे की आशंका है। बूढ़ी गंडक के पांच घाटों पर जाने से रोका गया जिला प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार, समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के प्रसाद घाट, जितवारपुर यादव डीह घाट, जितवारपुर रामघाट, चीनी मिल घाट और नगर निगम के वार्ड संख्या-2 स्थित रामजानकी घाट को खतरनाक घोषित किया गया है। इन सभी घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को नदी में उतरने से रोकने के लिए रास्तों पर आवाजाही बंद की गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इन घाटों पर जाने के बजाय सुरक्षित और निर्धारित घाटों पर ही छठ पूजा करें। गंगा के बुलगनी और धर्मों घाट पर दलदल का खतरा जिले से गुजरने वाली गंगा नदी के किनारे स्थित बुलगनी घाट और धर्मों घाट को भी खतरनाक घोषित किया गया है। इन दोनों घाटों पर काफी दलदल है। ऐसे में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के दलदल में फंसने या डूबने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से इन घाटों पर छठ पूजा नहीं करने की अपील की है। पुलिस और मजिस्ट्रेट की रहेगी तैनाती खतरनाक घोषित किए गए सभी घाटों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। नगर निगम और पटोरी क्षेत्र में माइकिंग के जरिए भी लोगों को इन घाटों पर नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन की कोशिश है कि छठ के दौरान आस्था और उत्साह के बीच कोई श्रद्धालु खतरे वाले घाटों तक न पहुंचे और किसी तरह की अनहोनी न हो। कटाव से बने गहरे गड्ढे डीपीआरओ रजनीश कुमार राय ने बताया कि अधिकारियों के निरीक्षण के बाद इन सात घाटों को खतरनाक चिह्नित किया गया है। नदी में कटाव के कारण कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। कुछ स्थानों पर किनारे से पानी में उतरते ही अचानक गहराई बढ़ जाती है। वहीं, गंगा के कुछ घाटों पर दलदल की स्थिति है। ऐसे में श्रद्धालुओं के डूबने या दलदल में फंसने की आशंका को देखते हुए इन घाटों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा को प्राथमिकता देने और चेतावनी का पालन करने की अपील की है।
Source link
समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक-गंगा के 7 घाट खतरनाक घोषित:छठ पर अर्घ्य देने जाने पर रोक; धर्मों घाट पर भी खतरा, रास्तों पर बैरिकेडिंग
