Headlines

भागलपुर में महिला की सड़क हादसे में मौत:भतीजे के साथ लौट रही थीं; मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम




भागलपुर में शनिवार को एक महिला की मौत हो गई। महिला बांका की रहने वाली है। वो छठ पूजा के लिए गंगा स्नान कर बाइक से घर लौट रही थी तभी सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार रात करीब एक बजे तारापुर के पास पीछे से आ रहे हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के धौरी गांव निवासी नारायणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे उनकी मौत हो गई। भतीजे के साथ गंगा स्नान कर लौट रही थीं परिजनों के अनुसार, नारायणी देवी खुद छठ पूजा करती थीं। पर्व की तैयारी को लेकर वह गंगा स्नान करने गई थीं। वहां से अपने भतीजे उत्तम कुमार के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। गुरुवार रात करीब एक बजे तारापुर के पास पीछे से आ रहे हाईवा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नारायणी देवी सड़क पर गिर गईं। गिरने के दौरान उनके कान के पास से खून निकलने लगा। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान सुबह 10:30 बजे मौत मायागंज अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में नारायणी देवी का इलाज शुरू किया गया। हालांकि, उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मजदूरी कर परिवार चलाते हैं 70 वर्षीय पति नारायणी देवी के पति देवानंद दास की उम्र करीब 70 वर्ष है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में एक बेटा संतोष दास, बहू, दो पोतियां और एक पोता है। नारायणी देवी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छठ पूजा की तैयारी के बीच हुए इस हादसे से धौरी गांव में भी शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *