Headlines

भागलपुर- छठ घाट पर कीचड़ के बीच से गुजरीं छठव्रती:डीएम ने कहा था- साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम हैं, घाट पर श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं होगी




भागलपुर के सीढ़ी घाट पर शुक्रवार सुबह छठ पूजा के लिए स्नान करने गई व्रतियों को कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ा। इससे पहले छठ पूजा को लेकर गंगा घाटों पर साफ सफाई को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम के दावे किए गए थे। गंगा किनारे घाट पर स्नान के बाद पैर में कीचड़ लगने के कारण सीढ़ियों से ऊपर आ रही एक महिला अचानक फिसलकर गिर गई। घटना का वीडियो सामने आया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार घाटों पर व्यवस्था कमजोर है। श्रद्धालुओं ने कहा कि गंगा का जलस्तर नीचे जाने से कीचड़ और फिसलन की समस्या बढ़ गई है, लेकिन नगर निगम की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। छठ घाट पर कीचड़ के बीच से गुजरने की तस्वीरें देखिए दैनिक भास्कर के सवाल पर डीएम ने किया था सुरक्षा इंतजाम का दावा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दैनिक भास्कर ने डीएम अलंकृता पांडेय से सवाल किया था। इस पर उन्होंने छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तमाम इंतजाम किए जाने की बात कही थी। लेकिन सीढ़ी घाट पर महिला के फिसलकर गिरने की घटना और श्रद्धालुओं की परेशानी प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। जलस्तर घटने से घाट पर कीचड़, श्रद्धालुओं को परेशानी श्रद्धालुओं का कहना है कि पिछले साल घाट की स्थिति बेहतर थी। इस बार गंगा का पानी नीचे जाने के बाद घाट पर कीचड़ और फिसलन बढ़ गई है। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों को स्नान करने और सीढ़ियों से ऊपर आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। कीचड़ के कारण गंगा स्नान नहीं कर पाए चमनलाल बौसी निवासी चमनलाल दास गंगा किनारे कीचड़ होने के कारण गंगा में स्नान नहीं कर पाए। ऐसे में उनकी पत्नी ने गंगा का पानी बोतल में भरा और सुरक्षित स्थान पर लाकर उसी गंगाजल से पति को स्नान कराया। डीएम ने निरीक्षण के बाद दिए थे ये निर्देश डीएम अलंकृता पांडेय‎ और भागलपुर नगर निगम के मेयर ने अफसरों के साथ ‎अलग-अलग टीम बनाकर घाटों का‎ निरीक्षण किया था। छठ घाटों के निरीक्षण ‎के बाद डीएम ने ये‎ निर्देश अफसरों को दिए‎ थे। सूर्यदेव की आराधना में रविवार का महत्व रविवार भगवान सूर्य को समर्पित है। इसलिए इस दिन सूर्य षष्ठी यानी संध्या अर्घ्य का पड़ना शुभ और दुर्लभ संयोग माना जाता है। वैदिक ज्योतिष और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सृष्टि की रचना के समय चारों ओर अंधकार था। सबसे पहले भगवान सूर्य का प्राकट्य हुआ। उनके तेज से ब्रह्मांड प्रकाशित हुआ। सूर्य सृष्टि के प्रथम प्रत्यक्ष देवता माने जाते हैं। सप्ताह का पहला दिन रविवार भी सूर्यदेव को समर्पित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *