![]()
गयाजी में शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हुआ। पहले दिन ऐतिहासिक सूर्यकुंड में सुबह से श्रद्धालुओं और व्रतियों की भीड़ जुटी। व्रतियों ने सूर्यकुंड में स्नान कर भगवान सूर्यदेव की पूजा की। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और संतान की लंबी उम्र की कामना की। नहाय-खाय के बाद व्रती अपने घरों में कद्दू की सब्जी, अरवा चावल और चने की दाल का प्रसाद बनाएंगी। इसे बनाने और ग्रहण करने के दौरान साफ-सफाई और नियमों का पालन किया जाता है। बेलदारी टोला की रचना रानी ने बताया कि वह 2025 से छठ व्रत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि छठ उनके लिए आस्था और विश्वास का पर्व है। नहाय-खाय पर सूर्यदेव की पूजा के साथ चार दिवसीय पर्व शुरू होता है। श्रद्धालु बोलीं- छठी मईया की आराधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं छठवर्ती रचना रानी, चिंता देवी, कुसुम गुप्ता, रेखा अग्रवाल और अराधना कुमारी ने कहा कि छठी मईया के प्रति उनकी गहरी आस्था है। सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से छठी मईया की आराधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने बताया कि इस पर्व से भावनात्मक जुड़ाव है। छठी मईया की पूजा करने से मन को शांति और परिवार के लिए मंगलकामना करने का अवसर मिलता है। यही वजह है कि हर साल श्रद्धालु पूरे उत्साह और विश्वास के साथ इस महापर्व में शामिल होते हैं। चार दिनों तक चलेगी सूर्य उपासना, अर्घ्य के साथ होगा समापन
छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना होगा। इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखकर शाम में पूजा-अर्चना के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगी। खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। तीसरे दिन रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके बाद सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती अपने कठिन व्रत का पारण करेंगी। छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि शुद्धता, अनुशासन, प्रकृति और परिवार के प्रति समर्पण का संदेश भी देता है। सूर्यकुंड में नहाय-खाय के पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर गयाजी की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की झलक पेश की। डिप्टी मेयर बोलीं- खुद छठ घाट पर श्रद्धालुओं के लिए सफाई की गया नगर निगम के डिप्टी मेयर चिंता देवी ने सूर्यकुंड पहुंच कर छठ महापर्व के पहले दिन स्नान के बाद विधि विधान से भगवान भास्कर को पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि मैंने खुद सूर्यकुंड घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए घाट की सफाई की।
Source link
